Sunday, May 3, 2026

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 428 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 दिनों में 428.94 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान आबकारी एक्ट के तहत 26 मामले दर्ज कर 28 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

 

पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर महुआ शराब की भट्टियों को नष्ट किया और शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण व ड्रम भी जब्त किए। साथ ही अवैध परिवहन में इस्तेमाल हो रहे दोपहिया वाहन भी कब्जे में लिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत थाना व चौकी स्तर पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने साफ कहा है कि अवैध शराब का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।