Wednesday, March 18, 2026

सड़क किनारे अज्ञात युवती की मिली अधजली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है. मामला नांदघाट थाना के ग्राम गनियारी का है.मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गनियारी से आने-जाने वाले राहगीरों को सड़क किनारे युवती की अधजली लाश दिखी. वो दहशत में आ गए. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है.

युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. शव आधा जल चुका है. आशंका जताई जा रही है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है, फिर राज छुपाने हत्या कर जला दिया गया. फिलहाल यह जांच का विषय है. नादधाट पुलिस अलग-अलग एंगल से हर पहलुओं पर जांच कर रही है.