सड़क किनारे गर्भवती की डिलीवरी…ऑटो से अस्पताल जा रहे थे रास्ते में उठा दर्द,​​​​​​​ सास और पति ने कराया

सड़क किनारे लोहे के डिवाइडर की आढ़ में प्रसव कराया गया।रायगढ़ में गर्भवती महिला ने ज्यादा दर्द उठने पर सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया है। महिला की सास और पति ने ही डिलीवरी कराई। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। डिलीवरी का लाइव वीडियो भी सामने आया है। मामला

हालांकि बाद में दोनों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां नाल काटने के बाद परिवार घर चला गया। हालांकि नर्स ने भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन डिलीवरी होने के बाद वो रुकना नहीं चाहते थे।

महिला ने बच्चे को सड़क किनारे दिया जन्म। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
महिला ने बच्चे को सड़क किनारे दिया जन्म। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, तमनार इलाके की रहने वाली गर्भवती महिला को रविवार की रात करीब 10 बजे परिवार ऑटो से मेडिकल कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान चक्रधर नगर रोड पर अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया, जिसके चलते ऑटो को रुकवा लिया गया।

सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर की आढ़ में उसकी सास और पति ने डिलीवरी कराई। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सड़क किनारे लोहे के डिवाइडर की आढ़ में प्रसव कराया गया।