कोरबा.कोरबा नगर पालिका निगम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 23 रवि शंकर शुक्ल नगर की जनता इन दिनों मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान होकर स्वयं सड़कों पर उतरकर करने लगे मरम्मत में जुट गई। बता दे की नगर पालिका निगम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 23 रवि शंकर शुक्ल नगर का मुख्य मार्ग इन दिनों काफी जर्जर है चूँकि कॉलोनी शहर का पाश इलाका होने की वजह से यहां लोगो का आना जाना रहता है यहां की की मुख्य सड़क रवि शंकर शुक्ल नगर होते हुए एसईसीएल मुख्यालय से मुडापार होकर ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा जाती है स्कूली छात्र-छात्राओं को भी इसी मार्ग से होकर गुजरना होता है जिन्हें भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है मार्ग पर गड्ढे हो जाने की वजह से इसमें बारिश के दिनों में काफी पानी भर जाता है जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
सड़कों की सड़क के खराब होने की वजह से यहाँ प्रतिदिन दुर्घटनाएं भी हो रही है बच्चे और महिलाएं खराब सड़क होने की वजह से सड़कों पर गिर जाते हैं और भी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है सड़क के साथ-साथ यहाँ की नाली की निकासी भी सही नहीं होने की वजह से यहां नालियों में गंदगी पसरी हुई है और नालियां जाम हो गई है, कॉलोनी परिसर के खंभों में स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से यहां अंधेरा होता है और इस अंधेरे में नशा करने वाले असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा भी इकट्ठा रहता है जिससे अंधेरा होने के बाद महिलाओं व बच्चियों को आने जाने में अनहोनी का भय बना रहता है इन समस्याओं से और निगम प्रशासन की उदासीनता से परेशान रवि शंकर शुक्ल नगर की आम जनता ने खुद ही सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया, और सुबह से ही सड़क मरम्मत करने भिड़ गए











