कोरबा जिला में बृहद रूप से सतनामी समाज निवास करते आया है,और प्रदेश में भी सतनामी समाज का एक अलग ही स्थान है,लेकिन देखने को मिला है कि कुछ समय से कोरबा जिला में सतनामी अधिकारियों/कर्मचारियों व आम सतनामियों के साथ अत्याचार हो रहा है,जिसको समय समय मे हम अपने समाज के वरिष्ठजनों के समक्ष रखते आये है, आज भी कोरबा जिला में 2 महत्वपूर्ण विषय है जिसके लिए आपातकालीन बैठक आहूत किया गया है।
1)कोतवाली थाना छेत्र के अंतर्गत वार्ड 3 राताखार में सुमन खांडे का परिवार निवासरत है,वर्षों में उसके बगल में रणवीर सिंह से उसका विवाद चलते आ रहा है,जिसके चलते अप्रैल 2021 को दोनों के मध्य मारपीट जैसी घटना हुई थी,जिसपर दोनों के आवेदन पर FIR हुआ था,लेकिन पुलिस द्वारा रणवीर सिंह द्वारा ऊंची पहोंच रखते हुए व सांठगांठ करते हुए सुमन खांडे के परिवार के सभी सदशयों को जेल भेज दिया गया,कुल 7 सदश्य जेल में बंद है,जिसमें एक 18 साल की पढ़ने लिखने वाली लड़की व एक 9 माह की दूधमुंही बच्ची भी शामिल है।
2)बालको वनमंडल परिछेत्र के अंतर्गत वरिष्ठ डिप्टी रेंजर श्री L. D पात्रे को कोरबा के विधायक जयसिंह अग्रवाल के द्वारा अभद्रता व गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए उसका स्थान्तरण कोरबा से सरगुजा संभाग में अम्बिकापुर करवा दिया गया है,
दोनों विषय समाज के मान सम्मान स्वाभिमान से जुड़ा है,जिसको लेकर हम बैठक करना चाहते है,ताकि हमारे समाज के पीड़ित लोगों को हम न्याय दिला सके।






