Friday, April 3, 2026

सतनाम भवन टीपी नगर में संपन्न हुई सतनामी समाज की बैठक

कोरबा:- लगातार सतनामी समाज के लोगों के साथ अत्याचार और शोषण होते आ रहा है,जिस संबंध में आज जिला कोरबा के सतनाम भवन TP नगर कोरबा में सतनामी समाज के वरिष्ठजनों का बैठक सम्पन्न हुआ, जिसमे प्रमुख बिंदु निम्न प्रकार था/

 

1)कोतवाली कोरबा थाना छेत्र के अंतर्गत वार्ड 3 के राताखार में सुमन खांडे के मध्य रणवीर सिंग के साथ लड़ाई झगड़े में पुलिस प्रशासन द्वारा झूठे प्रकरण बना के सुमन खांडे परिवार की महिलाओं और 18 साल की पढ़ने लिखने वाली लड़की,और एक दूधमुंही बच्ची को जेल में भेज दिया,जिसका *सम्पूर्ण समाज* एक सुर में विरोध किया,और समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को एक पत्र प्रेषित कर 48 घन्टे में निर्दोष व मासूम लोगों को जेल तत्काल रिहाई का मांग किया गया है।और मांग पूरा न होने पर जनांदोलन की बात समाज के वरिष्ठजनों ने की है।

 

2)कोरबा बालको में पदस्त वरिष्ठ डिप्टी रेंजर श्री L. D पात्रे के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई,जिसमे कांग्रेश सरकार के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा श्री पात्रे जी को अभद्र भाषा का प्रयोग किया था,व जानते हुए सतनामी समाज का ब्यक्ति है,फिर भी अपमानित किया,जिसमे आज सार्वजनिक रूप से एक ऑडियो क्लिप सुनाई गई,जिसमे मंत्री द्वारा स्पष्ट रूप से एक सतनामी समाज के वरिष्ठ अधिकारी को अपशब्द कहना सुनाई दिया जो निंदनीय था,आगे की कार्यवाही के लिए समाज के लोगों द्वारा पात्रे जी को आश्वस्त किया गया,जिसमें पात्रे जी के निर्णय का सम्मान करते हुए,आगे की कार्यवाही के लिए साथ रहने के लिए आश्वासन दिया गया।

 

यह सभी चर्चाएं सतनामी समाज के वरिष्ठ व युवा लोगों के बीच कही गयी,जिसमें सभी की एक राय बनी,जिसमें समाज के वरिष्ठ व पूर्व अध्यक्ष श्री सुनील पाटले, नारायण लाल कुर्रे,मनोद मनहर,जैनेंद्र कुर्रे,अभिषेक आदिले,त्रिवेंद्र आदिले, कन्हैया सुंदर,वीर टंडन,दिलीप मिरी,रामगोपाल कुर्रे,राजेन्द्र मिरी,सनिष,R. P खांडे, अंचल सतनामी,व बड़ी संख्या में गढ़मान्य युवा साथी उपस्थित थे।