
जांजगीर जिले में एक युवक को इसलिए पीट दिया गया, क्योंकि वह सरपंच का पति है। वह बीच बचाव करने के लिए गया था। मगर एक युवक ने तो पहले उसके साथ ही गाली गलौज कर दी। फिर 2 और लोगों के साथ मिलकर उसे लात घूंसों से जमकर पीट दिया। अब यह मामला थाने पहुंच गया है। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला बलौदा थाना के पंतोरा चौकी का है।
दरअसल,गतवा निवासी शिव कश्यप(33) की पत्नी सवित कश्यप गांव की सरपंच है। इसीलिए शिव आए दिन लोगों की समस्या सुनता रहता है। 30 दिसंबर को भी वह घर पर ही बैठा था कि उसे गांव के ही एक युवक ने बताया कि गांव की सड़क पर 2 पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए हैं। वो आपस में मारपीट कर रहे हैं। यह सुनते ही शिव कश्यप उन्हें समझाने गया था।







