Korba।गत दिनों सहकार भारती जिला कोरबा के कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक में जिला सहकार भारती के श्री आशीष जी तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री ने विभिन्न लाभकारी योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।भविष्य में सहकार भारती का कोरबा जिला के पाली,कटघोरा,पोड़ी उपरोड़ा, करतला एवं कोरबा विकास खंडों के विस्तार की योजना बताकर लोगों को इससे होने वाले सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान की महत्ता बताई।इस बैठक के दौरान श्री बी. डी. शर्मा संभाग सह प्रमुख,श्री श्याम केवट जिलाध्यक्ष, श्री सतीश ठाकुर जिला संगठन प्रमुख,श्री सतीश शुक्ला कोषाध्यक्ष श्री हरि सिंह क्षत्री,श्री प्रवीण चौबे संगठन महामंत्री डॉ सी.पी.सी. चंदेल उपाध्यक्ष,श्री अनूप पांडेय उपाध्यक्ष,भोजराम रजवाड़े , कार्यकर्ता श्री नीरज सोनी श्री हीरालाल साहू श्री मोनू यादव,श्री भोजराम जी राजवाड़े वरिष्ठ विधिक सलाहकार एवं महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमति निशा चंद्रा,सह संयोजिका श्रीमती किरण तिवारी, श्रीमती रमा मिरी ,सदस्या श्रीमती रेखा केवट,श्रीमती विमला सिदार,मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।इस दौरान श्रीमती सुमन सोनी वरिष्ठ समाज सेविका एवं सहकार भारती की वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

