Friday, March 20, 2026

सुधार के दौरान करंट लगने से ठेकाकर्मी मौत, सामने आई नगर निगम की लापरवाही

कोरबा। नगर निगम कोरबा के एक ठेकेदार के अधीन काम करने वाले बिजली कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। वह चारपारा कोहड़िया में खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। इस दौरान एक लाइन चालू हो जाने वह करंट की चपेट में आ गया।

 

जानकारी के अनुसार ठेका कर्मी अजय कुमार हंस नामक संजय नगर कोरबा में रहने वाले अपने हेल्पर्स ननकीराम यादव के साथ चारपारा कोहड़िया में काम करने के लिए पहुंचा था। वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह नीचे जा गिरा।

अजय हंस की मौत की सूचना पार्षद के द्वारा दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से मृतक का शव कोरबा भिजवाया गया। यहां काफी संख्या में लोग जुट गए। इस दौरान पूरे घटनाक्रम को लेकर बहस बाजी चलती रही। प्रत्यक्षदर्शी अखिलेश श्रीवास ने बताया कि बिजली लाइन पर संबंधित कर्मी काम करा था, इस दौरान करंट लगने से वह नीचे जा गिरा।घटना के बाद पार्षद अमरजीत का कहना है कि यह कहीं ना कहीं नगर निगम की लापरवाही का नतीजा है।हालांकि बाद में ठेकेदार की ओर से एक लाग की राशि मृतक के परिजन को दी गई । इसी के साथ 2 लाख रुपएका चेक भी दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। मामले को जांच लिया गया है।