
रायपुर: सूरजपुर के कलेक्टर रणवीर शर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटा दिया है। उनकी जगह गौरव कुमार सिंह सूरजपुर के नए कलेक्टर होंगे ।रणवीर शर्मा को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है गौरतलब है कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कलेक्टर अपनी एक युवक को डंडे से मारने का आदेश दे रहे थे सोशल मीडिया मैं उनकी इस हरकत की काफी निंदा हुई है। छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं वहीं श्री रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय म संयुक्त सचिव (प्रतीक्षारत) के पद पर पदस्थ किया गया है।