सेक्स-रैकेट में बरामद फोन से मिले बांग्लादेशी महिलाओं के नंबर

इस मामले का खुलासा करते एएसपी सुखनंदन राठौर। - Dainik Bhaskarदुर्ग जिले में पुलिस ने 2 और बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भिलाई से 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। यह सभी अवैध तरीके से यहां रह रहे थे। एसटीएफ की टीम अवैध प्रवासियों की तलाश कर रही है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

एसटीएफ हेड सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, एक दिन पहले मोहन नगर के जयंती नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। उस मामले की जांच के दौरान आरोपी महिला के मोबाइल से इन महिलाओं के नंबर भी मिले।

एक महिला ने अपना नाम रानी पासवान और दूसरी ने सपना शर्मा बताया। जब उनके दस्तावेजों की जांच की गई, तो पता चला कि रानी पासवान का असली नाम खुशबू बेगम (35 साल) और सपना शर्मा का सनाया नूर (30 साल) है।

बांग्लादेशी महिला सनाया नूर, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बांग्लादेशी महिला सनाया नूर, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पिछले 8 साल से छत्तीसगढ़ में रह रही

दोनों बांग्लादेश की रहने वाली हैं। अवैध तरीके से बार्डर पार कर भारत में घुसी हैं। एसटीएफ ने जब दोनों महिलाओं के मोबाइल डाटा की जांच की, तो पता चला कि, सनाया नूर मूल रूप से जोरहाट जिला दीनाजपुर बांग्लादेश की रहने वाली है। उसने 15 साल पहले बांग्लादेश सीमा को अवैध तरीके से पार किया। बिना वैध दस्तावेज के भारत आई। पिछले 8 सालों से चंगोराभाठा रायपुर में रह रही है।