Monday, March 23, 2026

सोनभद्र में MLA भूपेश चौबे सभा में कान पकड़कर कुर्सी पर खड़े हुए, बोले- गलती पर शर्मिंदा

यूपी में वोट के लिए नेता हर दांव लगा रहे हैं, उन्हें भरी सभा में शर्मिंदा भी होना पड़े तो कोई गम नहीं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक और प्रत्याशी भूपेश चौबे चुनावी जनसभा के दौरान अचानक कुर्सी पर खड़े हो गए और अपने कान पकड़ लिए। इसके बाद वे कुर्सी पर ही उठक-बैठक करने लगे। वे 3 बार ही उठक-बैठक लगा पाए थे कि बगल की कुर्सी पर बैठे एक नेता ने उन्हें रोक लिया। विधायक भूपेश चौबे ने पांच साल में हुई गलतियों के लिए जनता से माफी मांगी है। यहां अंतिम चरण में 7 मार्च को मतदान होना है।

भाजपा उम्मीदवार भूपेश चौबे ने कहा, जिस तरह से 2017 के चुनाव में आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपना आशीर्वाद दिया, उसी तरह इस बार भी आपका आशीर्वाद मिले। जिससे राबर्ट्सगंज विधानसभा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल सके।