अजमेर ।राजस्थान पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। अजमेर के एक पुलिस अधिकारी और वहीं की महिला कांस्टेबल का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों अश्लील हरकतें करते हुए दिखे हैं। हैरानी की बात यह है कि महिला कांस्टेबल का बेटा भी वहीं मौजूद था और उसे भी देखकर पुलिस अधिकारी ने अश्लील इशारे किए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल के पति ने विभाग में शिकायत की तो दोनों के ऊपर गाज गिरी है और दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।
दरअसल, यह घटना राजस्थान के अजमेर की है। ‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी का नाम हीरालाल सैनी है और वे अजमेर जिले के ही ब्यावर में डीएसपी पद पर थे। इनके खिलाफ एक महीने पहले यह शिकायत की गई थी। जांच के बाद अब डीजीपी एमएल लाठर ने डीएसपी को सस्पेंड किया गया है साथ ही महिला कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया है, वह जयपुर कमिश्नरेट में पोस्टेड थी।







