कोरबा- मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी ने बांकी माईन्स से बांकीमोंगरा मेन मार्केट तक सड़क निर्माण की मांग है। कोरबा पश्चिम में बांकीमोंगरा से लेकर माइन्स तक की सड़क जर्जर हो चुकी है। जिससे स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। साथ ही भारी वाहनों के परिचालन के कारण आद दिन हादसे होते रहते है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते व लोगों को सहूलियत दिलाने के लिए मार्क्सवादी ने एसईसीएल प्रबंधन को पत्र भेजकर सड़क दुरूस्तीकरण की मांग है। साथ ही मांग पूर्ण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।










