Thursday, March 19, 2026

सड़क से 25 फीट नीचे गिरी कार, तीन की मौत:मां बम्लेश्वरी से दर्शन कर लौट रहे थे, दुर्ग में अचानक अनियंत्रित होकर बैरिकेड तोड़ गिरी

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी SUV कार बैरिकेड को तोड़ते हुए 25 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोग भी हादसे के शिकार हो गए और उनकी भी मौत हो गई। घटना अंजोरा के बाफना टोल प्लाजा के पास की है।

मृतकों में पुरेंद्र पिता सेमेंद्र साहू (23 वर्ष), रोशन सोनी(31) और अविनाश ताम्रकार(33) शामिल हैं। घटना के वक्त रोशन और अविनाश मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। वहीं घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग रायपुर के अश्वनी नगर निवासी बताए जा रहे हैं।