Wednesday, September 30, 2026

सड़क हादसे में पूर्व नपा अध्यक्ष के भाई की मौत:काम निपटाकर घर लौट रहे थे, अचानक स्कूटी फिसली तो सीधे ट्रक के नीचे आ गए

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में सड़क हादसे में पेंड्रा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विवेक जायसवाल के भाई प्रभाकर जायसवाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह कोई काम निपटाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आई बाइक देख वो और उनकी गाड़ी हो गए और सीधे एक ट्रक के नीचे चले गए। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पेंड्रा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, प्रभाकर जायसवाल(40) शुक्रवार दोपहर को किसी काम से गौरेला गए हुए थे। वो वहां से दोपहर को करीब एक बजकर 45 मिनट के आस-पास घर लौट रहे थे। अभी वह पेंड्रा बस स्टैंड के पास पहुंचे थे कि इतने में सामने से आई बाइक देखकर वो नियंत्रण खो बैठे और उनती स्कूटी तेज रफ्तार में होने के कारण बगल से जा रही ट्रक की नीचे चले गई। इसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि प्रभाकर तेज स्पीड में थे और ट्रक को ओवरटेक करना चाह रहे थे। जिसके कारण जब बाइक सामने से आई तो वह नियंत्रण खो बैठे।