Saturday, April 18, 2026

हनुमानगढ़ में वायुसेना का मिग-21 क्रैश:घर पर गिरा फाइटर जेट, 3 महिलाओं की मौत; पायलट पैराशूट से कूदकर बचा

हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा। इस घर में रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।मृतकों के नाम बंशोकौर (45), बंतो (60) और लीला देवी (55) हैं। पायलट राहुल अरोड़ा (25) ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें सूरतगढ़ भेजा गया है।