Thursday, April 16, 2026

हनुमान जन्मोत्सव पर जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, की सुख-शांति की कामना

कोरबा, 11 अप्रैल 2025 – शक्ति, बुद्धि, भक्ति और साहस के प्रतीक भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर कोरबा जिले में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
श्री अग्रवाल ने कहा कि –
“हनुमान जी संकटों को दूर करने वाले, जीवन में आने वाली बाधाओं को समाप्त करने वाले और अपने भक्तों को शक्ति प्रदान करने वाले देवता हैं। चैत्र मास की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष हम सभी श्रद्धापूर्वक उनका जन्मोत्सव मनाते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि यह दिन भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है, जब पूरे देशभर में श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमान जी के जन्म को भक्तगण बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाते हैं।
पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्रीराम के परम भक्त अंजनी पुत्र पवनसुत हनुमान जी से प्रार्थना की कि वे कोरबावासियों पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और उत्साह बना रहे।
कोरबा क्षेत्र में भी इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ, सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने हनुमान मंदिरों में दर्शन कर आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।