Tuesday, March 10, 2026

हनुमान जयंती पर कोरबा में विशाल भंडारे का आयोजन, प्रतिष्ठित व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल कर रहे हैं आयोजन

कोरबा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोरबा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं लायंस स्कूल के संचालक राजकुमार अग्रवाल द्वारा आगामी 12 अप्रैल 2025, दिन शनिवार को हनुमान मंदिर प्रांगण, बताती बगीचा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में शहरवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य हनुमान जन्मोत्सव की पावन वेला पर समाज में भक्ति और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

इस भंडारे का आयोजन मातनहेल परिवार के प्रमुख सदस्यों राजबीर प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल एवं भगवान दास अग्रवाल की ओर से किया जा रहा है। कोरबा शहर में इनका नाम सेवा, समर्पण और सामाजिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

इस आयोजन में सहयोग कर रही प्रमुख फर्मों में शामिल हैं:

  • आर.बी. ट्रेडर्स, आर.बी. फ्यूल्स, कोरबा

  • सर्वमंगला मल्टी इन्फ्रा प्रा.लि. एवं सर्वमंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी, कोरबा

  • छत्तीसगढ़ फूड प्रोडक्ट्स एवं आद्या फ्यूल्स, लखनपुर

  • छत्तीसगढ़ सेल्स कॉरपोरेशन, टी.पी. नगर, कोरबा

  • अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स, पावर हाउस रोड, कोरबा

भक्तों से अनुरोध है कि इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें।