Thursday, May 14, 2026

हरदीबाजार चौकी को मिले मार्डन पुलिस थाना का दर्जा, एसपी भोजराम पटेल से मांग की भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने

कोरबा- कोरबा का उपनगरीय क्षेत्र हरदीबाजार वैसे तो काफी शांत है। लेकिन क्षेत्रफल के हिसाब से काफी बड़ा है। जिले के ज्यादातर कोयला खदान भी हरदीबााजार पुलिस के क्षेत्र में आते है। जिसके कारण यह चौकी काफी व्यस्त रहता है। इन्ही सब बातो को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने हरदीबाजार चौकी को मार्डन पुलिस थाना का दर्जा देने की मांग पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल से की है। जाहिर हैं मार्डन पुलिस थाना का दर्जा मिलने पर हरदीबाजार को अत्याधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएगें जिससे उन्हे अपना कार्य करने में सुविधा होगी।

बहरहाल जनहितैशी कार्यो को प्रथामिकता देने वाले भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने अपनी मांग पुलिस कप्तान तक पहुंचा दी है। देखना हैं कि उनकी मांगों को कब तक पूर्ण किया जाता है।