हिंदू क्रांति सेना ने हसदेव महाआरती रद्द की

कोरबा। स्थल विवाद और आपसी मतभेद के चलते हिंदू क्रांति सेना ने 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाली हसदेव महाआरती रद्द कर दी है। संगठन पिछले तीन वर्षों से माँ सर्वमंगला मंदिर घाट और कुदरा घाट पर महाआरती का आयोजन करता आ रहा था। इस बार प्रशासन ने स्थल को नमामि हसदेव समिति के साथ साझा कर दिया, जिससे संगठन ने आयोजन असंभव बताया। लगातार विवादों के चलते अब भविष्य के धार्मिक आयोजनों पर भी संशय बना हुआ है।