राहुल गांधी एक माह में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचने पर सीएम भूपेश ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मेफेयर रिजॉर्ट में नेताओं से चर्चा के बाद वे कार से बिलासपुर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री और कई नेताओं का काफिला भी उनके साथ जा रहा है।
राहुल बिलासपुर से आवास न्याय योजना शुरू करेंगे। तखतपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस संभाग में सबसे ज्यादा 25 विधानसभा सीटें हैं। इसलिए राजनीतिक दलों का फोकस यहां पर है।












