Sunday, June 28, 2026

11 केवी लाइन की चपेट में आने से ट्रेलर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

कोरबा जिले से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है यहां दीपिका की ओर से बलौदा जाने वाली मार्ग के बीच ग्राम पंचायत धतूरा में एक ट्रेलर क्रमांक CG 12 S 0685 में भीषण आग लग गई है, जिसके बाद अफरा तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि 11 केवी लाइन की चपेट में आने से ट्रेलर में आग लगी है, इसमें ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है फिलहाल इस घटना की सूचना पुलिस का फायर ब्रिगेड की टीम को दे दी गई है।