Monday, August 3, 2026

12वीं कक्षा के छात्र की लाश: स्कूल के बाथरूम में मिला छात्र का मिला शव

बिलासपुर  बिलासपुर जिले में सन्चालित प्रयास आवासीय विद्यालय के बाथरूम में 12 वी कक्षा के छात्र की लाश मिली हैं। छात्र सुबह नहाने गया उसके बाद कई घण्टो तक बाहर नहीं निकला। दरवाजा तोड़ कर देखने में उसका शव बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र स्थित रमतला में प्रयास आवासीय विद्यालय आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत सन्चालित है। यहां बागबहरा का रहने वाला छात्र प्रफुल्ल मिश्रा रहकर 12 वी कक्षा में पढ़ाई करता था। आज सुबह वह ब्रश करने व नहाने के लिये हॉस्टल के बाथरूम में गया। उसके बाद कई घंटों तक बाहर नहीं आया तो साथी छात्रों ने लगभग 4 से 5 घण्टे बाद बाथरूम के पास जा कर बाहर से आवाज लगाई। अंदर से जब किसी भी तरह से आवाज नहीं आई तो इसकी सूचना हॉस्टल अधीक्षक को दी गई।