महासमुंद। चांदी तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल और थाना सिंघोड़ा टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िसा की ओर से एक वाहन में भारी मात्रा में चांदी एवं नगदी रखकर आ रहा है, जो मशरूका चोरी का होना संभावित है। सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की पहुचकर संदिग्ध वाहन की इंतजार कर व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी ओडिसा की तरफ से एक रेनाल्ड कार क्रमांक OD 33 AF 3377 तेज रफ्तार से महासमुंद की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। ड्राईवर सीट पर बैंक व्यक्ति ने अपना नाम हरिशंकर जोशी पिता नारायण जोशी उम्र 35 वर्ष सा. सोनपुर वार्ड नं0 12 थाना सोनपुर जिला सेनपुर उड़िसा, पीछे सीट पर बैंठे व्यक्ति गौतम गोविंद पात्र पिता गौरीशंकर पात्र उम्र 42 वर्ष सा. सोनपुर थाना सोनपुर जिला सेनपुर उड़िसा एवं निलांचल साहू पिता सोना साहू उम्र 25 वर्ष सा0 खेगडिया मुंडा थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर उड़िसा होना बतायें।
लग्जरी कार से 12 किलो चांदी जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार