Sunday, September 20, 2026

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बुजुर्ग महिला 10 किलोमीटर तक नदी में बहने के बाद भी सही सलामत बच गई। तीन लड़कों ने नदी में कूदकर उन्हें बाहर निकाल लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी दूर बहने के बावजूद महिला की सांसें चल रही थीं। बाहर निकालने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर जितेंद्र पैकरा का कहना है कि ये कोई चमत्कार से कम नहीं है। अब उनकी हालत में सुधार है। मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है।