Saturday, June 27, 2026

13 यात्रियों की मौतः नर्मदा नदी में बस गिरी, 50 से अधिक यात्री सवार थे, रेस्क्यू आपरेशन जारी

धार I धार और खारगौन के बार्डर पर नर्मदा नदी में बस गिर जाने से 12 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 30 लोगों को निकाल लिया गया। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घायलों का समुचित इलाज कराये जाने का निर्देश दिया गया है। बस इंदौर से महाराष्ट्र के पुणे जा रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घटना पर संज्ञान लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर, एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 15 लोगों को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। बस में बताया जा रहा है कि 30 से 35 सवारी थी।

जानकारी के मुताबिक, बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी। दुर्घटना खल घाट में बने नर्मदा पुल की बतायी जा रही है। इस हादसे के तुरंत बाद संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा ने दोनों ज़िलों के कलेक्टर्स को मौक़े पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मौके पर इंदौर कमिश्नर और अन्य अधिकारी यहां पहुंचे। जानकारी मिली है कि यहां बस ने 10 मिनिट का ब्रेक लिया था। ऐसे में जब बस आगे बढ़ी तो गलत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के लिए बस रेलिंग से टकरा गई और नीचे जा गिरी।