रायपुर.सिंघल ग्रुप के कई ठिकानों पर आईटी की टीम ने बुधवार को दबिश दी। ये कार्रवाई केवल छत्तीसगढ़ तक ही सीमित नहीं रही बल्कि कोलकाता और मुंबई में भी टीम ने जांच की है। जहां 22 ठिकानों से पहले दिन 13 लॉकर, 20 लाख नगद और 50 लाख की ज्वेलरी मिली है।
आयकर की टीम ने सिंघल इंटरप्राइजेस के प्रतिष्ठानों में दबिश दी। इसके संचालक संजय सिंघल और अजय सिंघल हैं। आईटी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये छापेमारी रायगढ़, सारंगढ़, रायपुर, मुंबई, और कोलकाता स्थित प्लांट, दफ्तरों और घरों में की गई। ग्रुप 30 सालों से भी पुराना बताया जा रहा है। इंटरप्राइजेस मुख्य फर्म के अधीन बाकी सारी कंपनियां है। इनमें पूंजीपतरा स्थित सिंघल प्लांट, सालासर प्लांट, श्याम इस्पात और सिंघल एनर्जी शामिल हैं।











