Monday, April 13, 2026

140 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रशासनिक कारणों से 2 एएसआई सहित 140 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस तबादला में वह कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं जो लंबे समय से एक ही थाना अथवा चौकी में जमे हुए थे। साथ ही साथ ऐसे पुलिसकर्मी जिन्होंने जनदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत कारणों से पदस्थापना में फेरबदल का आग्रह किया था, उन पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उन्हें उनके अनुसार पदस्थापन दी गई है। दीपका थाना में पदस्थ एएसआई जिन पर पिछले दिनों पेट्रोल पंप में मारपीट करने का आरोप लगा था उन्हें भी दिक्कत थाना से हटा दिया गया है