Friday, July 31, 2026

श्रीनगर के बेमिना में स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SKIMS) के सामने आतंकियों ने शुक्रवार दोपहर फायरिंग की। नागरिकों की मौजूदगी का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में सफल रहे। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

आतंकवादी संगठन गाजी स्क्वाड ने बेमिना में सुरक्षाबलों पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इसने कहा है कि ये हमला पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाने वाले लोगों पर दर्ज FIR के विरोध में किया गया है।

 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में माइन ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया। घटना गुरुवार शाम जिले के केरनी के सीमावर्ती इलाके में हुई। सूत्रों ने बताया कि घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।