Wednesday, March 18, 2026

15 अगस्त पर पाक की नापाक साजिश, साइबर पुलिस का खुलासा, डिजिटल और प्रिंट मीडिया पर हो सकता है हमला, जानिये क्या है मामला

साइबर पुलिस ने डिजिटल और प्रिंट मीडिया को 15 अगस्त के मौके पर सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन डिजिटल और प्रिंट मीडिया की वेबसाइट पर साइबर हमला हो सकता है।

भोपाल की साइबर पुलिस ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। साइबर पुलिस के मुताबिक हैकर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाइव कार्यक्रम के दौरान बीच में दूसरे देश का झंडा और अलगाववादी वीडियो प्रसारित कर सकते हैं। साइबर पुलिस ने मीडिया हाउसेस को सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं

साइबर पुलिस द्वारा मीडिया हाउसेस को आवश्यक सिक्योरिटी कदम उठाने के लिए कहा गया है। जारी अलर्ट में नेटवर्क सिक्योरिटी के कुछ सुझाव भी मीडिया हाउसेस को दिए गए हैं साथ ही ऐसा करने में अगर किसी तरह की कोई कठिनाई होने पर उन्हें साइबर पुलिस से मदद लेने की सलाह दी गई है।