
केरल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 17 साल की लड़की ने अपने घर पर बच्चे को जन्म दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की ने YouTube देखकर बच्चा डिलीवर किया, जबकि उसके माता-पिता को उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता भी नहीं था। पुलिस ने उसके 21 साल के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला केरल के मल्लापुरम जिले का है जहां लड़की ने 20 अक्टूबर को बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के तीन दिन बाद लड़की की अंधी मां को बच्चे के बारे में पता चला। लड़की डिलीवरी के बाद तीन दिन तक अपने कमरे में बंद रही। डिलीवरी के बाद इंफेक्शन हाेने के चलते उसे बच्चे के साथ कमरे से बाहर आना पड़ा, जहां से दोनों मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।








