Wednesday, March 18, 2026

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,890 मरीज मिले, ये पिछले 5 महीनों में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली.देश में शनिवार को कोरोना के 1,890 नए मरीज सामने आए। ये संख्या पिछले 149 दिनों (5 महीनों) में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 अक्टूबर, 2022 को देश में 2,208 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 9,433 हो गए हैं।

शनिवार को कोरोना से 7 मौतें भी हुईं। इनमें से 3 केरल और 2-2 मौत महाराष्ट्र और गुजरात में हुईं। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.56% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.29% रही।

गुजरात-महाराष्ट्र में मिल रहे सबसे ज्यादा मामले

फिलहाल सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, दिल्ली और कर्नाटक में दर्ज किए जा रहे हैं। कोरोना की पिछली दो लहरों में यही राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को लेटर लिखा है। उन्होंने राज्यों से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने और हालात पर नजर रखने को कहा है।