Sunday, March 15, 2026

20 दिनों में बनाया गया 500 बेड का अस्पताल, 120 में ऑक्सीजन की सुविधा; CM बघेल ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

knn24news/ छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए मरीजों के लिए सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं। ऐसे में राज्य में पहली बार कृषि उपज मंडी के गोदाम में कोविड अस्पताल बनाया गया है। बलौदाबाजार में महज 20 दिनों में तैयार किए गए इस अस्पताल में 500 बेड की सुविधा है। इसमें से 120 बेड ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के लिए है। CM भूपेश बघेल शुक्रवार को अस्पताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन शुभारंभ किया।

फुली एयरकंडीशंड अस्पताल में मिलेंगी सभी सुविधाएं
जिले में बनाए गए इस 500 बिस्तर वाले अस्पताल में 120 बेड ऑक्सीजन सुविधा युक्त है। इसमें 33 बेड HDU व 36 ICU के और 51 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। यह अस्पताल पूरी तरह एयरकंडीशंड है। यहां 380 जनरल बेड भी मरीजों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। खास बात यह है कि इस कोविड केयर अस्पताल को जरूरत के अनुसार, विस्तारित भी किए जाने की सुविधा है। यह जिले का एक आधुनिकतम अस्पताल है।