Tuesday, April 7, 2026

नुकीले हथियार से गोदकर 20 वर्षीय युवती की हत्या,घर पर लहुलुहान हालत में मिली लाश

कोरबा। कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी अंतर्गत एक युवती की रक्त रंजित लाश मिली है । जानकारी के अनुसार मृतिका 20 वर्षीय नील कुसुम पन्ना है जिसकी लाश घर के पास खून से सनी मिली। आनन-फानन में 112 की टीम ने कुसुम को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।