Thursday, July 30, 2026

21नवंबर को मुड़ापार में आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी ,मूलनिवासी सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे आप के प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर 

कोरबा। सामाजिक संगठन सिद्धार्थ लोक कल्याण समिति ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ,समता सैनिक दल एवं अनेकों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी एवं वंचित मूलनिवासी सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए आयोजन समिति ने कोरबा अध्योगिक क्षेत्र के जांबाज युवा नेता विशाल केलकर को आमंत्रित किया है।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने बताया कि सामाजिक कार्यक्रम में सभी वर्गो के सम्मानित नेताओ और कार्यकर्ताओं को समाज एवं देश सेवा की भावना से प्रेरित करने का मुख्य लक्ष को ध्यान में रखकर कार्यक्रम किया जा रहा है।सम्मेलन में आदिवासी ,महिला सशक्तीकरण एवं जन संघर्षों में काम करने वाले योद्धाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।साथ में भोजन की भी व्यवस्था की गई है।