Sunday, August 30, 2026

24 ,25, 26 को हरदी बाजार में लगेगा मड़ई मेला

कोरबा: हरदी बाजार पुरानी बस्ती में मीटिंग आहूत की गई इस मीटिंग में मुद्दा था ग्राम में आयोजित होने वाला मड़ई मेला यहां सभी ने सम्मति से यह निर्णय लिया कि आने वाले 24 25 26 दिसंबर को मनाई मेले का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए प्रशासन से अनुमति लेने के साथ ही पुलिस की सहायता लेने पर भी ग्राम वासियों ने आपसी विचार विमर्श किया तथा दुकानदारों से निवेदन किया कि वे यहां आकर अपनी दुकान लगाएं।