कोरबा। दीपका खदान में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब एक 240 टन वजनी डंपर पलट गया। जैसे ही हादसा हुआ मौके पर अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई । सब लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चालक सुरक्षित है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है ।लेकिन देव योग से एक बड़ा हादसा जरूर गया है।











