कोरबा। जिले के 31 प्रधान आरक्षकों को ट्रेंनिग के बाद अब उनके कंधे पर स्टार सजेगी। पद्दोन्नत के बाद अब वे एएसआई का कमान संभालते हुए थाना चौकियों मे नजर आएंगे।
बता दें कि पूरे प्रदेश के पांच संभागों में हवलदार से एएसआई एवं आरक्षक से प्रधान आरक्षक बनाए जाने हेतु विभागीय पात्रता नियमों के अनुसार परीक्षाएं पूर्ण होने के बाद उन्हें पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में बकायदा प्रशिक्षण दिया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर सेंज के 130 के लगभग प्रधान आरक्षकों को एएसआई बनाए जाने हेतु पदोन्नति पात्रता नियमों के तहत पात्र पाए जाने पर जांजगीर जिले के पुटपुरा में लगभग एक माह से ज्यादा दिनों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत कोरबा जिले के 31 प्रधान आरक्षक अपने मूल पदस्थापना वाले थानों एवं चौकियों में आकर आमद दे दिए हैं।










