जांजगीर। क्षत्रिय कुर्मी समाज के श्री केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप जी व संरक्षक श्री रामकीर्तन कश्यप सचिव श्री रामसागर कश्यप , कुसमुंडा क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष कुर्मी समाज के कामता प्रसाद कौशिक ने कुर्मी समाज के भवन में कार्यक्रम में कहा कि सभी युवा साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद 10 साल से सम्मान कार्यक्रम जिला जांजगीर में आयोजित करते आये है ।
हमारे समाज में कार्यक्रम में भूविस्थापित संघ केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप जिला कोरबा एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में रोजगार पाने के खुशी में भव्यकार्यक्रम रखा गया हैै। केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप ने कहा कुछ कर पाने के लिए त्याग बलिदान संघर्ष और जुनून जरूरी है।
22 सालों से काफी परेशान था एसईसीएल कुसमुंडा ऑफिस में जा जाकर जूता चप्पल सभी घिस गया था।। सभी अधिकारी और कोरबा जिला के भाजपा और कांग्रेस के सभी नेताओं ने हमेशा हमे गुमराह एवं झूठा आश्वासन देते थे । अचानक एक विद्वान संत पुरुष ने बताया अपना अधिकार के लिए सभी लोग को जंग लड़ना चाहिए है और अपने आप पर विश्वास होना चाहिए फिर मैंने एक एक कदम आगे चलना चालू किया। लोग आते गए और मेरे से जुड़ते चले गए 1 से 11 से 25 से 50 से 100 से 300 से 751 मेरे पास लिस्ट है। सभी एसईसीएल के बेरोजगार साथी मेरे नेतृत्व में 11 लोग का बिलासपुर से अप्रूवल हो गया है हम लोग 11 माह से जीएम मुख्यालय के सामने हड़ताल में बैठे हैं और हमारे समाज को भी चट्टानी एकता बनाए रखना है । आपस में भाई चारा का प्रेम बनाए रखना है और एक दूसरे को मदद करना है तभी समाज आगे बढ़ेगा और मैं समाज के सभी भाई बहनों का आभार व्यक्त करता हूं मेरे लिए आप लोग दूर दूर से आए हैं पूर्व जिला पंचायत जिला जांजगीर अध्यक्ष एवंम आदरणीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री व्यास कश्यप जी ने राधेश्याम कश्यप जी एवंम श्रीमती लक्ष्मी बाई पति गणेश प्रभु देवा कश्यप का साल, श्रीफल, माला , स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया ।








