
कोरबा। ग्राम पंचायत उतरदा वि.सं. पाली तह, हरदी बाजार जिला कोरबा के उतरदा जलाशय तट पर स्थिति शासकीय भूमि जो लगभग 5 एकड़ है, यहां पर नर्सरी प्रस्तावित है। यहां पिछले दिनों विधायक पुरूषोत्तम कंवर के कर कमलों के द्वारा पौध रोपण का कार्य किया गया था, जिसके बाद स्थानीय निवासी मानसाय कश्यप और तीज कुंवर को यहां की देखरेख के लिए रखा गया था,,पिछले दिनों जब काम से दोनो बाहर गए थे तब अज्ञात चोरों के द्वारा फेंसिंग तार की चोरी कर ली गई,,यही नहीं भीम कश्यप पिता स्व. अहिबरन, भीम कश्यप का बड़ा लड़का, कार्तिकराम पिता कामदार मरार एवं उसकी पत्नी तथा केकती बाई पति भीम कश्यप पौधा को नष्ट कर राया से मेढ़यार बना कर कब्जा कर लिया गया है,, परेशान मजदूरों ने मामले की शिकायत स्थानियां पुलिस से की है,,साथ ही घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी है









