
कोरबा।कोरोना के बाद इस बार नवरात्रि को लेकर लोगों के बीच खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है। वही माता के मंदिरों में भक्तों का तांता लग हुआ है नवरात में मां आदिशक्ति की आराधना का दौर अभी जारी है। देवी मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित कराए जा गए है कोरबा जिला नवरात्रि की रंग में रंगा हुआ है। ।इंदिरा विहार युवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा अष्टमी के उपलक्ष में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया साथ ही पंडाल को तिरंगा में सजाया गया है।इंदिरा विहार युवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है । इस वर्ष भी दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है साथ ही साथ गरबा डांडिया का आयोजन भी महिला मंडल द्वारा कराया जा रहा है ।










