Wednesday, September 23, 2026

4 लोगों की निर्मम हत्या : फावड़ा से हमला कर पत्नी सहित 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप, हिरासत में आरोपी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी सहित 3 बच्चों की निर्मम हत्या (Brutal murder) कर दी. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है और आरोपी को हिरासत में ले ली है. यह मामला पंतोरा चौकी थाना बलौदा का है. बताया जा रहा है की मां अपने तीन बेटियों के साथ घर में सो रही थी तभी आरोपी ने रांपा (फावड़ा) से मारकर सबको मौत के घाट उतार दिया.