श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार देर रात से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया है. पुलिस और सुरक्षा बलों के साझा अभियान में पुंछ के सिंधारा इलाके में आतंकियों को मार गिराया गया. जानकारी के अनुसार, रात को करीब 11.30 बजे आतंकियों से सुरक्षा बलों के जवानों का सामना हुआ था. इसके बाद ड्रोन और अन्य सर्विलांस उपकरणों की मदद ली गई. फिर उन्हें खोज-खोजकर एनकाउंटर में मार गिराया गया. आज तड़के ही आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी. जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने आतंकियों को मार गिराया.










