48 घंटों में दो छात्राएं फाँसी पर झूलीं.. पहली ने मोबाइल किया फॉर्मेट तो दूसरी ने 50 पन्नों पर लिखा -“आई हेट माई लाईफ”

knn24news/ भिलाई, बीते 48 घंटों में दो छात्राओं ने अज्ञात कारणों से ख़ुदकुशी कर ली। एक फ़ैशन डिज़ाइनिंग का कोर्स कर रही थी तो दूसरी छात्रा नवमी की छात्रा थी। परिजन इस हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस जाँच में जुटी है।
दुर्ग के मोहन नगर इलाक़े शंकर नगर निवासी फ़ैशन डिजाइनिंग की छात्रा 21 वर्षीय सुष्मिता डोंगरे का शव शनिवार रविवार की दरमियानी रात फाँसी लगे हालत में मिला।लॉक डाउन की वजह से छात्रा साल भर से घर पर ही थी।मृतका ने खुदकुशी के पहले मोबाइल फॉर्मेट कर दिया था।

दूसरी घटना खुर्सीपारा के बालाजी नगर में हुई जहां सोमवार को करीब शाम साढ़े सात बजे चाँदनी नामक किशोरी ने ख़ुदकुशी की। चाँदनी के शव के पास पचास पन्नों की कॉपी मिली है, जिसके 49 पन्नों पर आई हेट माई लाईफ लिखा है जबकि एक पन्ने में एक स्केच बना है जिसमें एक अकेली लड़की बैठी है।चाँदनी नवमी कक्षा में पढ़ती थी।
पुलिस दोनों मामलों की जाँच कर रही है। अब तक दोनों ही मामलों में पीड़ित परिजन भी ख़ुदकुशी का कोई ठोस कारण नहीं समझ पाए हैं।