महंत नरेंद्र गिरि को आज मठ में ही समाधि दी जाएगी। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर का स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में 5 डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीएम को बंद लिफाफे में भेजी जाएगी। बाघंमरी मठ के भीतर समाधि स्थल को फूलों से सजाया गया है।
महंत के पार्थिव देह को शहर में घुमाते हुए संगम में गंगा में स्नान कराया गया। इसके बाद देह को लेटे हुनमान मंदिर ले जाया जा रहा है। इसी मंदिर के नरेंद्र गिरी महंत थे। और रोज एक बार मठ से मंदिर दर्शन के लिए जाते थे। शाम तक बाघंबरी मठ में ही महंत को भू-समाधि दी जाएगी।









