कोरबा जिले में बस में बैठी महिला के जेवर पार होने का मामला सामने आया है। उसके जेवर किसी और ने नहीं बल्कि उसी बस में ही बैठीं 5 महिलाओं ने चोरी कर लिए। इन महिलाओं ने बड़े ही शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब 4 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा की रहने वाली रामबाई गुरुवार शाम को अपनी बहू सत्यभामा राठौर के साथ मेहमानी करके अंबिकापुर से लौट रही थी। वो लौटकर अभी बस स्टैंड के पास पहुंची थी। इसी समय ये वारदात हो गई। उसे इस घटना का पता तब चला, जब वह बस से नीचे उतरी। उसने बताया कि उसके गले से 2 तोले के सोने की चैन गायब है। जिसकी कीमत एक लाख रुपए है।
घटना के बाद रामबाई और उसकी बहू ने वहीं चिल्लाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहीं पास में पुलिस चौकी होने के कारण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तुरंत ही 4 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वो पोड़ी की रहने वाली हैं। उन लोग 5 लोग थे, जो बस में चढ़े थे। उन्होंने बताया है कि हमने ही मिलकर चैन को पार किया था।











