Saturday, August 22, 2026

लाखों की बाईक चोरी के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले का पदभार लेते ही रात्रि गश्त को सुदृढ़ कर गश्त दौरान घूमते पाये गये संदिग्धों से बारीकी से पूछताछ, कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं, निर्देशों के पालन पर शुक्रवार की रात्रि गश्त दौरान साइबर सेल की टीम के हाथ ओडिशा का एक शातिर बाइक चोर हाथ आया जो हाल ही में बोलेरो चोरी के मामले में ओडिशा जेल से रिहा हुआ था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात रात्रि गश्त दौरान साइबर सेल के आरक्षकों ने रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध देखे गए युवक को रोककर उससे पूछताछ कर उससे पहचान पत्र की मांग किये जो अपना नाम रिंकु बाघ और मोबाइल पर पहचान पत्र, आधार कार्ड होना बताया जिसका मोबाइल साइबर स्टाफ चेक कर ही रहे थे कि अचानक संदिग्ध युवक रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ते भागने लगा जिसे साइबर स्टॉफ दौड़ाये, संदिग्ध युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । शानिवार की सुबह साइबर की टीम द्वारा संदेही के मोबाइल चेक किये जिसमें संदेही के रिंकू बाघ उर्फ साहिल निवासी हिमगिर सुंदरगढ़ (ओडिशा) का होना पता चला। संदेही के संबंध में जानकारी जुटाये जाने पर ज्ञात हुआ कि रिंकु बाघ हाल ही में पुलिस चौकी कनकतुरा(ओडिशा) क्षेत्र में बोलेरो चोरी में जेल गया था। संदेही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया।