नारायणपुर जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प और पुलिस जवानों पर हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तल कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कई खुलासे भी किए हैं। अब पुलिस इस उपद्रव के मामले में आरोपियों तक पहुंच रही है। मामला ऐड़का थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी को जिले के गोर्रा गांव में धर्मांतरण को लेकर धर्मांतरित परिवार और गांव के ग्रामीण बैठक कर रहे थे। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया था। जिसके बाद ऐड़का थाना के जवानों को मौके के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने मामला शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन, विवाद इतना बढ़ गया कि, यहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया था। जिससे TI समेत कुछ जवान घायल हो गए थे। इस मामले के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी को हजारों की संख्या में लोग नारायणपुर पहुंचे और वहां चर्च में जमकर तोड़फोड़ की थी








