Friday, April 3, 2026

500 से ज्यादा स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित : स्कूल खुलते ही टूटा कोरोना का कहर

स्कूली बच्चों पर कोरोना का कहर खूब टूट रहा है। छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग राज्यों से बच्चों के कोरोना संक्रमित आने की खबरें लगातार आ रही है। छत्तीसगढ़ में जहां अब तक 10 दिन में करीब 40 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, तो वहीं बैंग्लोर में 5 दिन के भीतर 300 से अधिक बच्चे कोरोना की चपेट में आ गये हैं। उसी तरह हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी लगातार कोरोना संक्रमित बच्चे मिल रहे हैं। स्कूलों को खोलने के बाद बच्चों के संक्रमित होने की खबरें लगातर आ रही है। सबसे अहम बात ये है कि अब स्कूल खुल जाने के कारण बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है, कर्नाटक के बेंगलुरु में ऐसा ही नतीजे दिखे हैं. हालांकि कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद स्कूलों को बंद कर दिया जा रहा है, लेकिन संक्रमण का खतरा बरकरार है।

कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद कई जगह स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए थे. कर्नाटक के बेंगलुरु (Bangalore) में भी ऐसा ही हुआ, लेकिन हाल ही में जारी आंकड़ों से जो तस्वीर निकलकर सामने आई है वो डराने वाली है. यहां करीब 6 दिनों में 300 से अधिक बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं. बेंगलुरु जैसे बड़े शहर का ये आंकड़ा राज्य में सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ है. बेंगलुरु प्रशासन द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं, उनमें 0 से 9 साल के करीब 127 और 10 से 19 साल के करीब 174 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. ये आंकड़ा पांच अगस्त से दस अगस्त के बीच का है.